25 मई को मतदान के पश्चात स्कूली बच्चे करवाएंगे अभिभावकों की फिंगर पर लगी स्याही के साथ फोटो अपलोड- -लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से ली उपायुक्तों की बैठक
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
लोकसभा आम चुुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने जिला में चुनाव के संबंध में अब तक किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी।
वीडियो कांफ्रेस के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० मनोज कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने स्तर पर जिला में मतदान प्रतिशत बढाने पर फोकस करते हुए स्वीप अभियान के तहत चुनाव का पर्व देश का गर्व थीम को लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित करवाएं। इसी कड़ी में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 25 मई को मतदान के बाद नीली स्याही लगी फिंगर के साथ फोटो अपलोड करने वालों को ईनाम देने का निर्णय लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की इस पहल के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए अध्यापकों और बड़े विद्यार्थियों को पोस्टर व पंपलेंट के माध्यम से संपूर्ण जानकारी दें। इसको लेकर सभी स्कूलों के नोटिस बोर्डों पर इन पोस्टरों को चस्पा करें। ताकि जानकारी प्राप्त कर सभी बच्चे मतदान के बाद अपने माता-पिता तथा सगे संबंधियों की ऊंगली पर वोट डालने के बाद नीली स्याही लगी फिंगर के साथ फोटो अपलोड कर सकें। उन्होंने कहा कि सेल्फी अपलोड करने के लिए www.ceoharyana.gov.in पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है, जोकि मतदान के दिन यानी 25 मई को खुलेगा। मतदान के दिन प्रात: 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने का लिंक स्कूली बच्चों के लिए खुल जाएगा और रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के इस पहले के अंतर्गत जिला में सबसे अधिक फोटो अपलोड करवाने वाले स्कूल को 25 हजार का अवार्ड दिया जाएगा। इसके अलावा भी जिला स्तर पर प्रथम द्वितीय तथ्य तृतीय स्थान पर आने वाली सेल्फी पिक्चर पर विद्यार्थी को 10 हजार, 5 हजार तथा 2500 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इनका चयन राज्य मुख्यालय स्तर पर किया जाएगा।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम गोहाना विवेक आर्य, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद डॉ० सुशील कुमार, नगराधीश पूजा कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, डीआरओ हरिओम अत्री सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment