राष्ट्रीय जंक्शन / रोहतक ।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वाधान में स्थानीय मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में 21 विद्यालयों के मुखियाओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा जिला रोहतक में वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत 21 नए विद्यालय जोड़े गए है, जिससे रोहतक जिला में कुल वोकेशनल विद्यालयों की संख्या अब 65 हो गई है।
जिला परियोजना समन्वयक रेणु खत्री के मार्गदर्शन में यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। सभी उपस्थित विद्यालय मुखियाओं को वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत चल रही विभिन्न कौशल क्षेत्रों के बारे में वोकेशनल अध्यापकों के द्वारा प्रेजेंटेशन दी गई। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए कॉम्पोनेन्ट इंचार्ज एपीसी अरविंद खोखर, डीआरपी हरीश मेहता व उपस्थित वोकेशनल अध्यापकों अशोक, दीपक, संदीप, प्रशांत, मोनिका, मोनिका बल्हारा, रीना, मंजू राहुल व उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी गई।
Comments
Post a Comment