सोनीपत में 18वें लोकसभा आम चुनाव के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन 18 प्रत्याशियों ने भरे अपने नामांकन पत्र
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत।
18वें आम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सोनीपत संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतर्गत नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में राष्टï्रीय गरीब दल से बिशनपुरा जींद के सुनील कुमार, आम आदमी परिवर्तन पार्टी से नरेश कश्यप, समता पार्टी से राकेश दहिया, राष्टï्रीय समाज दल आर से वीर सैन, फौजी जनता पार्टी से संतोष, आजाद उम्मीदवार के तौर पर डॉ कमलेश कुमार सैनी, अमित, रोहताश, सुमित, सुरेन्द्र, दीपक, नरेन्द्र कुमार, निर्मल सिंह, सतपाल, रमेश कुमार खत्री व संजय दास ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर साहिल मलिक तथा इनेलो के कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर मंजू ने अपना नामांकन जमा करवाया।
नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए सोनीपत लोकसभा के रिटर्निंग अधिकारी एवं सोनीपत के उपायुक्त डॉ मनोज कुमार के समक्ष सविंधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली। उपायुक्त ने बताया कि आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए है। एमसीएमसी द्वारा भी फेक और पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है। प्रत्याशियों के नामांकन की जांच 7 मई को होगी वहीं नामांकन वापिस लेने की तिथि 9 मई है। मतदान 25 मई 2024 को होगा और 4 जून को मतों की गणना होगी।

Comments
Post a Comment