सरल केन्द्र में जन सेवाओं में लापरवाही न करें कोई भी कर्मचारी, लोगों को निश्चित समय सीमा में मिले सभी सेवाओं का लाभ-डॉ0 मनोज कुमार
-
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने सोमवार को लघु सचिवालय में स्थित जिला सरल केन्द्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी सरल केन्द्र में जन सेवाओं में लापरवाही न करें और लोगों को निश्चित समय सीमा में सभी सेवाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि इस कार्य में अगर कोई कर्मचारी देरी या लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि सरल केन्द्र में टोकन सिस्टम को सख्ती से लागू करें ताकि लोगों को बेवजह लाइनों में न खड़ा होना पड़े। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि यहां कार्य के लिए आने वाले लोगों को पीने की पानी, शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाए ताकि यहां लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने सरल केन्द्र की सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि यहां सफाई व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखा जाए और प्रतिदिन यहां की उचित सफाई करवाई जाए
उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कर्मचारी की मुझे शिकायत मिली कि वह कार्य समय पर नहीं कर रहा तो उस कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ अपना कार्य करें।
-------------

Comments
Post a Comment