हिट-एंड-रन दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर पीडि़त परिवार को मिलेगा 02 लाख रूपये का मुआवजा-उपायुक्त डॉ0 मनोज
राष्ट्रीय जंक्शन / सोनीपत ।
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने कहा कि हिट-एंड-रन दुर्घटना में व्यक्ति की मृत्यु होने पर पीडि़त परिवार को हिट-एंड-रन दुर्घटना मुआवजा स्कीम-2022 के तहत दो लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए पीडि़त परिवार को जिस व्यक्ति की मृत्यु हुई है उसकी पोस्टमार्टम रिर्पाट संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा करवानी होगी। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि इस संबंध में आपको पास जो भी आवेदन आए उसपर तुरंत कार्यवाही करते हुए पीडि़त परिवार को दो लाख का मुआवजा दिलाने का कार्य करें।
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने लघु सचिवालय में आयोजित जिला सडक़ सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के किसी क्षेत्र में हिट-एंड-रन दुर्घटना होती है तो संबंधित एसएचओ तुरंत 07 दिन के अंदर इसकी रिपोर्ट संबंधित एसडीएम को भेजे ताकि एसडीएम मुआवजा के लिए इसकी रिपोर्ट क्लेम कमीशन को भेज सके। इसके अलावा उन्होंने आरटीए को निर्देश दिए कि हर महीने होने वाली सडक़ सुरक्षा कमेटी की बैठक में इन सभी केसों को प्रस्तुत करें ताकि पीडि़त परिवार को मुआवजा मिल सके।
उन्होंने आरटीए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी में निर्धारित मानकों व मापदंडों की अवेहलना करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल संचालकों को पत्र भेजे कि वे पॉलिसी के तहत स्कूली वाहनों और चालकों से सभी मापदंडों को पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए तय नियमों की पालना हर हाल में करनी होगी, अवहेलना पर कोई माफी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी, इसलिए निरंतर स्कूली वाहनों की चैंकिग करें।
उपायुक्त ने कहा कि शहर में ऐसे स्कूल में है, जिनमें स्कूली वाहन नहीं है ऐसे भी बच्चे ऑटो व वैन के माध्यम से स्कूलों में पहुंचते है। उन्होंने कहा कि इन वाहनों की भी निरंतर चैकिंग करें कि ये वाहनों में क्षमता से ज्यादा बच्चों को न बैठाए अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो पुलिस विभाग उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस मामले के संदर्भ में सभी स्कूलों में पीटीएम करवाना सुनिश्चित करें ताकि ऑटो या वैन के माध्यम से स्कूल पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों को यह ध्यान दिलावा जा सके कि वे जिस वाहन में अपने बच्चे को स्कूल भेज रहे हैं वह सुरक्षित भी है या नहीं। इसके अलावा बिना हैलमेट के वाहन चलाने वाले बच्चों पर भी सख्ताही की जाए।
बैठक में उपायुक्त सडक़ दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जाए, ताकि लोगों के जान-माल की हानि न हो। इसके लिए हर जरूरी कदम उठायें। सडक़ दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए गहरी चिंता जताई। उन्होंने संबंधित रोड निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को झकझोरते हुए कहा कि इन दुर्घटनाओं में अनिवार्य रूप से कमी लाई जाए, जिसके लिए हर प्रकार के बंदोबस्त करें। हर जान की कीमत होती है। इसलिए जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। रोड की खराब स्थिति के कारण कोई दुर्घटना नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात से पहले सभी ड्रेनों की उचित सफाई करवाना सुनिश्चित करें। ताकि बरसात के मौसम में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।
किसी भी सूरत में प्रभावित न हो यमुना का बहाव क्षेत्र-डॉ० मनोज कुमार
रोड सेफ्टी की बैठक के उपरांत उपायुक्त डॉ० मनोज कुमार ने जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में यमुना का बहाव क्षेत्र प्रभावित नहीं होना चाहिए। खनन के दौरान निर्धारित क्षेत्र से ही आवाजाही होनी चाहिए। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि जिला में अवैध खनन व अवैध निर्माण पर रोक लगायें। अगर कोई व्यक्ति अवैध खनन करता पाया जाता है तो नियमानुसार उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि यमुना में कृषि भूमि को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए।
सभी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति करें जागरूक-डॉ० मनोज कुमार
एनकोर्ड (नेशनल कोर्डिनेशन सेंटर) व से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान नशे के विरूद्घ अभियान चलाकर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूक करें ताकि वो नशे की बुराई से दूर रहें। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थान अपने परिसर में एक शिकायत पेटी लगवाना सुनिश्चित करें ताकि इस प्रकार की कोई भी शिकायत विद्यार्थी उस शिकायत पेटी में डाल सके।
चिन्हित अपराधों के संदर्भ में पुख्ता और ठोस सबूतों के साथ करें कोर्ट में पैरवी, ताकि अपराधियों को मिले जल्द सजा-डॉ0 मनोज कुमार
उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने चिन्हित अपराधों को लेकर आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिन्हित व जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए अभियोजन पक्ष और जांच अधिकारी की ओर से कोई कमी न रहे तथा ऐसे मामलो में गवाहों की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित अपराध के तहत जो भी मामले सामने आते हैं पुलिस विभाग व संबंधित अधिकारी उनकी पूरी गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करें।
बैठक में डीसीपी नरेन्द्र काद्यान, एसडीएम गन्नौर निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, एसडीएम सोनीपत अमित कुमार, आरटीए संजय कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी तथा डीए सुनील खत्री सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
--------------

Comments
Post a Comment