सोनीपत जिला के सभी मतदाता डिजीटल प्लेटफार्म की मदद से मतदान की शपथ ग्रहण कर डाउनलोड करें मतदान शपथ पत्र- डॉ0 मनोज कुमार
राष्ट्रीय जंक्शन, सोनीपत, 02 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ0 मनोज कुमार ने कहा कि जिला के सभी मतदाता डिजीटल प्लेटफार्म की मदद से मतदान की शपथ ग्रहण कर मतदान शपथ पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को https://forms.gle/
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के लिए जिला में बनाए गए जिला ब्रांड एंबेसडर ओलंपियन सुमित आंतिल व सोनम मलिक ने भी इस डिजीटल प्लेटफार्म पर मतदान की शपथ लेते हुए अपना शपथ प्रमाण पत्र डाउनलोड किया। उन्होंने जिला के नागरिकों का आह्वïान किया कि आप भी इस अभियान में भाग ले और डिजीटल प्लेटफार्म पर मतदान शपथ ग्रहण अपना शपथ प्रमाण पत्र डाउनलोड करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए आप अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें ताकि वे भी मतदान की शपथ लें और 25 मई हो होने वाले मतदान में हर मतदाता अपने मत का प्रयोग करें।
जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर प्रशासन का पूरा फोकस-डॉ0 मनोज कुमार
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं। 18वें लोकसभा आम चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय और जिला प्रशासन सहित अन्य विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। मतदाताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।
Good
ReplyDelete